रविवार, 20 दिसंबर 2015

स्पेन की मिरिया लालागूना रोयो बनी मिस वर्ल्ड -2015

स्पेन की मिरिया लालागूना रोयो ने मिस वर्ल्ड -2015 का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर मिस रशिया और तीसरे नंबर पर मिस इंडोनेशिया रहीं। भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में अदिति आर्या ने चुनौती पेश की। हालांकि वो आखिरी 20 प्रतिभागियों में भी जगह नहीं बना सकी। इस तरह से भारत का मिस वर्ल्ड जीतने का इंतजार बढ़ गया है।

मिस वर्ल्ड-2015 प्रतियोगिता का आयोजन चीन के शहर सान्या में आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में रूस की सोफिया निकिचुक को उपविजेता चुना गया जबकि इंडोनेशिया की मारिया हारफांती तीसरे स्थान पर रहीं। खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल रहीं भारत की अदिति आर्या और इंग्लैंड की नताशा हैमिंग्स आखिरी 20 प्रतिभागियों में भी जगह नहीं बना पाईं।

मिरीया स्पेन के बर्सिलोना की रहने वाली हैं। उनके पास फार्मोकोलॉजी की डिग्री है और वो एमए न्यूट्रीशियन में करना चाहती हैं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 64 सालों से आयोजित हो रही है। आखिरी बार 15 साल पहले भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा ने ये प्रतियोगिता जीती थी। इसके बाद से भारतीय सुंदरियां इस प्रतियोगिता को नहीं जीत पाई हैं। अबतक कुल 5 बार ये प्रतियोगिता भारतीय सुंदरियों ने जीता है। जिसमें सबसे पहले 1966 में रीता फारिया, 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन और 1999 में युक्ता मुखी ने जीत हासिल की थी, वहीं प्रियंका चोपड़ा(2000) इस प्रतियोगिता को जीतने वाली आखिरी भारतीय हैं।

वैसे, इस बार की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता काफी विवादों में रही। इसकी वजह बनी चीन की धार्मिक नीति।  दरअसल चीनी मूल की मिस कनाडा एनास्तासिया लिन को इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने दिया गया। क्योंकि वो चीन की धार्मिक नीति की आलोचक रही हैं। इसके अलावा वो चीन में प्रतिबंधित फागुन गोंगे मत की अनुयायी भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.