गुरुवार, 2 दिसंबर 2010

मनरेगा के छह कार्यक्रम पदाधिकारियों का पदस्थापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम (मनरेगा) के संचालन के लिए छह नए कार्यक्रम पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है तथा तीन के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

नीरज कुमार को पीरपैंती में तथा धर्मेन्द्र कुमार को गोपालपुर से सन्हौला प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। नवनियुक्त कुमार मनीष को जगदीशपुर भेजा गया है। इम्तियाजुल हक को सबौर से बदल कर गौराडीह में पदस्थापित किया गया है। नवनियुक्त बनीला निशात राईन को सबौर तथा राजीव कुमार सिंह का पदस्थापन सुल्तानगंज में किया गया है। नवनियुक्त संजय कुमार ठाकुर को नाथनगर का कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। जितेन्द्र कुमार को शाहकुंड व अमित कुमार को सन्हौला से नवगछिया प्रखंड में पदस्थापित किया गया है। नवनियुक्त हंसराज कुमार को खरीक, रंजन कुमार रत्नाकर को रंगरा तथा रमणीकांत सूरज को नारायणपुर भेजा गया है। नीरज कुमार ठाकुर को बिहपुर, शशिकांत शास्त्री को जगदीशपुर से गोपालपुर भेजा गया है। संजय कुमार झा को कहलगांव तथा कविता कुमारी को इस्माइलपुर में ही रखा गया है। उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों से छह तक योगदान और प्रभार लेने का निर्देश दिया है।

ग्रामीण विकास विभाग पिछले तीन महीने से मनरेगा के कार्यों की समीक्षा कर रहा है। समीक्षा में यह पाया गया है कि अधिकतर कार्यक्रम पदाधिकारी अपने कार्यों में शिथिलता बरत रहे हैं। परिणामस्वरूप धरातल पर कार्य नहीं दिख रहा है। हाल ही में दो दर्जन पंचायत रोजगार सेवकों को इसी आधार पर हटाया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन से यह उम्मीद जताई गई है कि कार्य में सुधार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.