शुक्रवार, 26 नवंबर 2010

तापमान में आयेगी गिरावट बढे़गी ठंड

पूसा। राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ एवं शुष्क रहेगी, वहीं अगले पांच दिनों के अन्दर तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आयेगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड का बढ़ना प्रारंभ हो जाएगा। इसकी जानकारी मौसम वैज्ञानिक डा. ए. के सत्तार ने दी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान तापमान गेहूं व आलू बुआई के लिए काफी उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि खेत में नमी की कमी है तो हल्की सिंचाई कर गेहूं की बुआई करे। आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे लेकिन 30 नवंबर तक वर्षो की संभावना नहीं है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 26 डिग्री है वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 16 डिग्री चल रही है। जिसमें 30 दिसंबर तक गिरावट होगी। उन्होंन बताया कि सात से पन्द्रह किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा भी चलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.