सोमवार, 21 सितंबर 2009

शारदीय नवरात्र प्रारंभ भक्ति का माहौल छा गया

शारदीय नवरात्र शनिवार से प्रारंभ होने के साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति का माहौल छा गया है। दुर्गा मंदिरों, पूजा पंडालों एवं घरों में दुर्गा सप्तशती पाठ कलश स्थापना के साथ ही शुरू हो गया है। प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा हुई। दुर्गा सप्तशती पाठ के श्र£ोक एवं भक्ति गीतों की गूंज चारों तरफ गुंजायमान है। संध्या में दुर्गा मंदिरों में संध्या एवं आरती पूजन के समय महिलाओं व लड़कियों की भीड़ लगी रही। कहलगांव क्षेत्र में अनादीपुर, श्यामपुर, काजिपुरा, पूरबटोला, राजघाट किला दुर्गा स्थान, बटेश्र्वर स्थान, परशुरामचक, भोला टोला, शिवनारायणपुर, जागेश्र्वरपुर, सौर, लदमा, महेशामुण्डा, भदेश्र्वर स्थान, औरंगाबाद, धनौरा, त्रिमुहान, आमापुर, घोघा आदि जगहों में दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर पर नाटक, आर्केष्ट्रा, भजन संध्या आदि आयोजनों की तैयारियां पूजा समिति द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर कपड़ा दुकानों मनिहारी, जुता दुकानों, पसराहा, दुकानों एवं फलों की खरीद हेतु दुकानों में भीड़ जमने लगी है। शाहकुंड दुर्गा पूजा स्थान, माणिकपुर दुर्गा स्थान, पचरुखी दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में पूजा अर्चना करने की भीड़ लगी थी। वहीं शाहकुंड में युवक संघ द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। पीरपैंती के दुर्गा मंदिरों में भीड़ उमड़नी शुरू हा गयी है। वहीं प्रखंड विभिन्न हिस्सों में लोग अपने-अपने घरों में सप्तशती का पाठ शुरू किया। इस मौके पर शेरमारी पेट्रोल पम्प स्थित दुर्गा मंदिर, मगयर दुर्गा मंदिर मनिकपुर, रिफ्यूजी कालोनी, फौजदारी, बाराहाट आदि जगहों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है। मूर्ति कार मां भगवती के अंतिम रूप देने में लगे हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.