बुधवार, 22 सितंबर 2010

डेंगू के 15 मरीज भर्ती , 47 का हो रहा इलाज

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में मंगलवार को डेंगू के 15 नए मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए। इनमें बांका, गोड्डा, दुमका व भागलपुर के मरीज हैं। इनमें से पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है तथा दस मरीजों में लक्षण मिले हैं जिनकी जांच कराई जा रही है। जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डा. बिनोद प्रसाद के अनुसार चार मरीजों को मंगलवार की सुबह छुट्टी देने के बाद कुल 47 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें 27 को डेंगू वार्ड तथा शेष को औषधि व मानसिक रोग वार्ड में भर्ती किया गया है।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे के बाद जीछो के मो. एहसान, मुंगेर के किशोर मंडल, बांका के विश्वनाथ भगत, कहलगांव के बबलू मंडल, मोजाहिदपुर के तरूण सिन्हा, बांका के धीरज कुमार, गोड्डा के शंभू, नवगछिया के कृष्ण कुमार, गोड्डा के मो. रोकिया, सजौर की छोटी कुमारी, साहेबगंज (भागलपुर) की शहजादी, कजरैली की नमिता, मुंगेर के राहुल कुमार, दुमका के धर्मवीर तथा नाथनगर के प्रेम कुमार मिश्रा को इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.