अनुमंडल पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अनुमंडल पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बुधवार, 17 फ़रवरी 2010
रोस्टर के अनुसार हो उठाव व वितरण : एसडीओ
सभी प्रखंडों के पंचायतों में रोस्टर (वितरण दिवस) के अनुसार खाद्यान्न व केरोसिन का उठाव व वितरण हो। उक्त निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी कपिलदेव महतो ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया। साथ ही हिदायत भी दी और कहा कि यदि जांच में कोई गड़बड़ी मिली तो सीधे प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उक्त टास्क फोर्स की बैठक नवगछिया अनुमंडल में आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आहूत की गई थी। बैठक में एसडीओ ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक को प्रतिदिन दो-दो डीलरों के प्रतिष्ठान एवं कार्य कलापों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने और थोक विक्रेता के यहां से किए गए उठाव का दुकान में सत्यापन करने तथा उसका वितरण अनुश्रवण समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कराने को कहा। साथ ही हर पंचायतों में अनुश्रवण समिति की बैठक निश्चित करने व ठेला वेंडरों द्वारा केरोसिन वितरण को ठीक से कराने का निर्देश दिया गया। गैस वितरण व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए एसडीओ ने व्यवसायिक गैस की बिक्री बढ़ाने पर भी जोर दिया तथा फर्जी घरेलू उपभोक्ताओं की पहचान कर उसे रद करने का भी आदेश दिया। बैठक में नारायणपुर एवं बिहपुर के आपूर्ति निरीक्षक, रंगरा चौक, खरीक, गोपालपुर, इस्माईलपुर, नवगछिया प्रखंड तथा नगर पंचायत के आपूर्ति पदाधिकारी, बिहार राज्य खाद्य निगम बिहपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक, बिहपुर, झंडापुर एवं भागलपुर के थोक केरोसिन विके्रता, हिन्दुस्तान, इंडियन तथा भारत गैस के वितरक मौजूद थे।
बुधवार, 6 जनवरी 2010
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर छापेमारी
रसोई गैस के व्यवसायिक उपयोग को रोकने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के नेतृत्व में दो लाइन होटलों में बुधवार को छापेमारी की गई। जहां एक होटल एक घरेलू गैस सिलेन्डर सहित तीन छोटे सिलेन्डर और एक चूल्हा जब्त किया गया। साथ ही दो बाल श्रमिक भी मिले। इस छापामारी के दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ 31 के भवानीपुर गांव के समीप गोपाल ढ़ाबा में पहली छापामारी की गयी। जहां पूरी जांच पड़ताल करने पर एक भी रसोई गैस सिलेन्डर नहीं मिला। जबकि नवगछिया स्थित राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मां लक्ष्मी ढ़ाबा में छापेमारी मे एक घरेलू गैस सिलेन्डर खाली तथा तीन छोटे गैस सिलेन्डर एवं चूल्हा बरामद किया गया। इसके अलावा यहां काम कर रहे दो बाल श्रमिक मिले, जिनमें से एक भागलपुर दीप प्रभा के पास का सुरज कुमार तथा दूसरा मथुरापुर का जाकीर अंसारी बताया गया। छापेमारी में बरामद सामग्री को जब्त कर ढ़ाबा के सेल्स मेन आनन्द कुमार राय के जिम्मानामा पर ढ़ाबा में ही छोड़ दिया गया। इस छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी कपिल देव महतो कर रहे थे। जिनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आमोद कुमार सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, मुकेश कुमार एवं कामेश्र्वर पासवान थे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)