बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 31 जनवरी 2016

बिहार जदयू की नई कमिटी का हुआ गठन, 51 जिलाध्यक्षों में 30 नए चेहरे, सूची जारी

बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की आज सूची जारी करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह और जदयू प्रवक्ता अजय आलोक की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि आगामी 14 अप्रैल के पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. 

जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की आज जारी सूची में एक कोषाध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 7 पार्टी प्रवक्ता, 15 संगठन सचिव, 51 जिलाध्यक्षों जिसमें 30 नये हैं तथा 61 राज्य कार्यकारिणी सदस्यों जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ललन सिंह, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, महेश्वर हजारी, संतोष कुमार निराला, श्याम रजक सहित कई अन्य पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद, पूर्व सांसद शामिल हैं. वशिष्ठ ने बताया कि आगामी 14 अप्रैल के पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि वह अगले छह महीने के भीतर पार्टी की राज्य इकाई को इतना मजबूत करना चाहते हैं ताकि पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत महागंठबंधन सरकार के सात निश्चय कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग देने के साथ अन्य रचनात्मक राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. वशिष्ठ ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय कार्यक्रम देश की नीति को परिलक्षित करेंगे और यह देश में सामाजिक परिवर्तन लाने के साथ लोगों को समाज की मुख्यधारा में भी जोडने का काम करेंगे।

मंगलवार, 19 जनवरी 2016

बिहार के सीएम नीतीश कुमार लिफ्ट में फंसे, मचा हडकंप

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) दोपहर को कुछ समय के लिए सचिवालय की लिफ्ट में फंस गए। उस वक्त नीतीश कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस घटना के तुरंत बाद सचिवालय में चारों तरफ हडकंप मच गया। सीएम के साथ यह हादसा बिजली गुल हो जाने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पटना में आज सुबह से ही कई बार बिजली आ जा रही थी। जब मुख्यमंत्री दोपहर को कैबिनेट की बैठक में शामिल होने जा रहे थे तब अचानक लिफ्ट की लाइट चली गई जिसके कारण मुख्यमंत्री कुछ देर के लिए लिफ्ट में फंसे रहे।
हालांकि घटना के कुछ देर बार सीएम नीतीश हंसते हुए लिफ्ट से बाहर निकले। सीएम के साथ हुई इस घटना ने विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के लिफ्ट में फंसने की याद ताजा कर दी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह पटना के राजकीय अतिथिशाला की लिफ्ट में फंस गए थे। उस समय घटना का कारण लिफ्ट में क्षमता से अधिक भार को बताया गया था। इनके अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी पिछले माह विधानसभा की लिफ्ट में फंसे चुके हैं। उस समय हादसे की वजह लिफ्ट में आई तकनीकी खामी को बताया गया था।

सोमवार, 28 दिसंबर 2015

ब्रेकिंग न्यूज

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के पीछे हुआ शक्तिशाली बम विस्फोट। पूरे स्टेशन परिसर में भरा धुँआ का गुबार। मौके पर पुलिस हुई सक्रिय, एक गिरफ्तार।