गैस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 17 फ़रवरी 2010
गैस एजेंसी वालों ने खड़े किए हाथ
नवगछिया में भारत गैस के उपभोक्ताओं पर एक बार फिर संकट के बादल छा गए हैं। यहां के स्थायी वितरक देवी गैस एजेंसी के निलंबित होने के बाद कम्पनी द्वारा नियुक्त वैकल्पिक वितरण श्री साई बाबा गैस एजेंसी नाथनगर ने मंगलवार की देर रात तक गैस वितरण के बाद नवगछिया की स्थिति से अवगत कराते हुए वितरण में अपनी असमर्थता जाहिर की है। इसकी लिखित जानकारी देते हुए वैकल्पिक वितरक के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि नवगछिया में गैस कालाबाजारियों की बाढ़ आ गई है। एक साथ 10-15 पासबुक लेकर एक आदमी गैस उठाकर ले जा रहे हैं, जो वितरण व्यवस्था में भी व्यवधान उत्पन्न करते हैं। इस धंधे में कई महिलाएं भी शामिल र्है। इसके अलावा अधिवक्ता एवं कुछ दबंग लोगों के लिए विशेष व्यवस्था करनी पड़ती है, इस कारण आम उपभोक्ताओं का विरोध झेलना पड़ता है। कहा कि इसकी लिखित जानकारी जिलाधिकारी भागलपुर तथा भारत गैस कम्पनी को दे दी गई है, जिसमें कहा गया है कि इस परिस्थिति में नवगछिया में गैस वितरण संभव नहीं है। कहा कि मंगलवार को कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वितरण व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को धमकाया गया। यहां स्थानीय प्रशासन का भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। बहरहाल, ऐसी स्थिति में भारत गैस के आम उपभोक्ताओं के समक्ष कठिन परिस्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। स्थिति सचमुच ऐसी हो जाती है तो कितने घरों के चूल्हे बंद हो जाएंगे।
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2009
दोषी गैस वितरकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
नवगछिया एसडीओ
कपिलदेव महतो ने अपने कार्यालय में गुरुवार को गैस वितरकों से स्पष्ट कहा कि ग्राहकों से ज्यादा कीमत नहीं ले, शिकायत मिलने पर दोषी वितरकों पर प्राथमिकी दर्ज होगी। मामले में अगर कोई संबंधित आपूर्ति पदाधिकारी भी दोषी पाए जाएंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी। इसके साथ ही भारत गैस के वितरक देवी गैस एजेन्सी के वितरण व्यवस्था की देख रेख के लिए मुकेश कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंगरा, इंडियन गैस वितरण व्यवस्था के लिए आमोद कुमार सिंह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवगछिया तथा हिन्दुस्तान गैस वितरण व्यवस्था एवं देख रेख हेतु कामेश्र्वर पासवान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी खरीक को अधिकृत किया गया।इसी क्रम में आपूर्ति व्यवस्था को सुढृढ़ बनाने के लिए कूपन वितरण, रख रखाव आवंटन उपाबंटन, माल का उठाव एवं वितरण संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश सभी आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा सभी प्रखंड मुख्यालय में आपूर्ति पदाधिकारियों के लिए रुम, टेबुल, कुर्सी, ट्रंक तथा सहायक की व्यवस्था संबंधित आदेश सभी बीडीओ को देने की बात बतायी। बैठक के दौरान सभी गैस वितरकों को उपभोक्ताओं से व्यवहार संबंध को मधुर बनाने की भी चेतावनी दी गई तथा अपने व्यापारिक स्थल पर गैर लाइसेंसी सामानों की बिक्री नहीं करने की भी चेतावनी दी। इसके अलावा गैस के वितरण संबंधी विवरण का दैनिक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मेसर्स देवी गैस एजेंसी के मालिक युगल किशोर साह को उपभोक्ताओं से अभद्र एवं गलत व्यवहार करने वाले दो कर्मचारियों को बदलने की भी सलाह दी गई। इंडियन गैस के वितरक को स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरत पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी। बैठक में ही उपस्थित सभी आपूर्ति पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया कि किस क्षेत्र में कितना होम डिलीवरी किया जा रहा है उस पर रोजाना देखरेख करें। बैठक में आमोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार कामेश्र्वर पासवान एवं लक्ष्मी प्रसाद सभी आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी गैस वितरक तथा सहायक मो. फिरोज भी उपस्थित थे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)