रविवार, 31 जनवरी 2016

भागलपुर में आज

भागलपुर में आज रविवार 31 जनवरी को

10:00 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, भागलपुर इंस्टिट्यूट में

01:00 बजे एसएससी के 26 परीक्षाकेंद्रों में दो बजे से चार बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश

01:30 बजे लोक कला सम्मान समारोह, एसएमएस मिशन स्कूल, तिलकामांझी में

01:30 बजे शोकसभा सह पुष्पांजलि कार्यक्रम, रूप विहार रिसोर्ट

02:00 बजे क्षत्रिय युवा मंच की बैठक, डीडीसी आवास के सामने खड़गहा निवास में

02:00 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, आशा होमियो सेंटर लहेरी टोला में

02:00 बजे एकजुटता कन्वेंशन, पेंशनर भवन कचहरी परिसर में

03:00 बजे लायंस क्लब का समारोह, होटल मेट्रो मिर्ची में लोकार्पण समारोह

03:00 बजे नागरिक विकास समिति की बैठक, पटल बाबू रोड स्थित सुपर मार्किट में

03:00 बजे पुतला दहन, छात्र लोसपा द्वारा टीएमबीयू के गेट पर

06:00 बजे हयवदन नाटक का मंचन, कला केंद्र में

07:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह, शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा

गुरुवार, 28 जनवरी 2016

बीच पुल से लौटे सांसद बुलो मंडल

भागलपुर  : विक्रमशिला सेतु पर बुधवार देर रात ट्रकों का जाम लगा रहा. नवगछिया से भागलपुर आने वाली गाड़ियों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन भागलपुर से नवगछिया जाने वाले वाहन धीरे-धीरे सरक रहे थे. विक्रमशिला पुल पर 26 जनवरी को पूरे दिन जाम रहा.

भारी वाहनों के बीच छोटी गाड़ियां घंटों फंसी रही. सैकड़ों भारी वाहन घंटों तक पुल पर खड़ी रहीं. गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से काफी संख्या में लोग दोनों तरफ आ जा रहे थे. जाम कैसा था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सांसद बुलो मंडल भागलपुर आ रहे थे पर जाम की स्थिति देख वे बीच पुल से ही वापस लौट गये. वे बुधवार को शहर आये. उनका कहना है कि भागलपुर आते और यहां से जाते समय वे खुद को मानसिक तौर पर जाम का सामना करने के लिए तैयार कर निकलते हैं. 

नहीं दिखे पुलिस वाले. विक्रमशिला पुल पर जाम की समस्या एक या दो दिनों की नहीं बल्कि यहां तो अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. कभी पुल पर किसी भारी वाहन के खराब होने की वजह से तो कभी ओवरटेक करने को लेकर जाम लगता है. पुल पर रोजाना जाम की समस्या से परेशान लोगों की कोई सुनने वाला नहीं. 26 जनवरी को पुरा विक्रमशिला पुल जाम था पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुल पर पुलिस नहीं दिख रही थी.