शुक्रवार, 2 जुलाई 2010
विजय घाट पर पक्कापुल का शिलान्यास 14 को
नवगछिया अनुमंडल को वर्षो से चली आ रही कोसी नदी पर पक्का पुल की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। जिसका डीपीआर भी बन चुका है और अब इसी माह की 14 तारीख को इसका शिलान्यास भी होना निश्चित हो गया है। जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह ने गुरुवार को 11 बजकर 22 मिनट पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव से मोबाइल पर मिली जानकारी के आधार पर बताया कि 14 जुलाई बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विजयघाट पर पक्कापुल का शिलान्यास उच्च विद्यालय कदवा प्रताप नगर से किया जायेगा। शिलान्यास के बाद वहां आमसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। इस पक्का पुल के बन जाने से भागलपुर के अलावे सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया एवं कटिहार पांच जिले के लोगों को तो सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावे इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार का सीधा संपर्क पूर्व और दक्षिण बिहार तथा झारखंड से भी हो जायेगा। बताते चलें कि यह प्रस्तावित पक्का पुल नवगछिया बाजार और ढोलबज्जा बाजार की बाहरी सीमाओं से गुजरेगा। मिली जानकारी के अनुसार तेतरी जीरो माइल से श्रीपुर गांव के पश्चिम होते हुए प्रताप नगर उच्च विद्यालय के बगल से यह पुल भटगामा के रास्ते मिलेगा। जिससे कई संपर्क पथों के द्वारा नजदीकी इलाकों को भी बाद में जोड़ा जायेगा।
शनिवार, 29 मई 2010
सीबीएसइ की परीक्षा में मारी बाजी
राजेश कानोडिया , नवगछिया। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में नवगछिया के बिशाल बैभव ने सर्वोच्च अंक ९५% को हासिल कर नवगछिया सहित पुरे जिले का मान बढाया है।
जो नवगछिया के बाल भारती स्कुल का छात्र रहा है तथा परीक्षा एस के पी विद्या बिहार (भागलपुर) से दी है। विशाल के दादा सदानंद सनगाही एवं पापा सुनील कुमार सनगाही नौगछिया कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। माता कुशल गृहणी है। बहन तनवी किरण एवं पल्लवी प्रिया भी स्नातक हैं। विशाल अपनी इस सफलता का प्रथम श्रेय अपने दादा जी को देता है, जिन्हों ने बचपन से ही अंग्रेजी की शिक्षा दी। इसके बाद अपने शिक्षक जनों का आभार व्यक्त करता है, साथ ही अपने बाल भारती स्कुल का।
विशाल के अलावे इसी स्कुल का दुसरे नंबर पर रहा राकेश खेमका ने भी अच्छा प्रदर्शन कर ९३.८% अंक हासिल किया है ।
जो दुर्गा प्रसाद खेमका का पुत्र है। बाल भारती स्कुल के प्रशासक पवन सराफ , अजय रुंगटा, जगदीश मावंडिया एवं शंकर लाल केडिया ने सभी छात्रों को अच्छे प्रदर्सन पर शुभकामनाएं दी है।
इसके साथ ही बेथल मिशन स्कुल के शुभम आनंद, शुभम कुमार और प्रतीक खेमका ने भी अच्छी सफलता प्राप्त की है।
जो नवगछिया के बाल भारती स्कुल का छात्र रहा है तथा परीक्षा एस के पी विद्या बिहार (भागलपुर) से दी है। विशाल के दादा सदानंद सनगाही एवं पापा सुनील कुमार सनगाही नौगछिया कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। माता कुशल गृहणी है। बहन तनवी किरण एवं पल्लवी प्रिया भी स्नातक हैं। विशाल अपनी इस सफलता का प्रथम श्रेय अपने दादा जी को देता है, जिन्हों ने बचपन से ही अंग्रेजी की शिक्षा दी। इसके बाद अपने शिक्षक जनों का आभार व्यक्त करता है, साथ ही अपने बाल भारती स्कुल का। विशाल के अलावे इसी स्कुल का दुसरे नंबर पर रहा राकेश खेमका ने भी अच्छा प्रदर्शन कर ९३.८% अंक हासिल किया है ।
जो दुर्गा प्रसाद खेमका का पुत्र है। बाल भारती स्कुल के प्रशासक पवन सराफ , अजय रुंगटा, जगदीश मावंडिया एवं शंकर लाल केडिया ने सभी छात्रों को अच्छे प्रदर्सन पर शुभकामनाएं दी है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)